IND-W vs SA-W Live Score : मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने हैं। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई और यह 4:30 बजे हुआ, जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
IND-W vs SA-W Live Score : भारत की शुरुआत शानदार रही, लेकिन अब टीम को तीन झटके लग चुके हैं। स्मृति मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शेफाली वर्मा ने 87 रनों की पारी खेली और फिर पवेलियन लौटीं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी 24 रन बनाकर आउट हो गईं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की जोड़ी मौजूद है।
READ MORE : India vs South Africa Final : बारिश के बाद टॉस : साऊथ अफ्रीका ने भारत को दिया बैटिंग का न्योता…
IND-W vs SA-W Live Score : इस मुकाबले के लाइव अपडेट के लिए प्रशंसक लगातार पेज रिफ्रेश कर रहे हैं, जबकि देशभर से भारतीय महिला टीम को समर्थन मिल रहा है। भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया पर महिला टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
IND-W vs SA-W Live Score : भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर शामिल हैं।
IND-W vs SA-W Live Score : साउथ अफ्रीका की टीम में भी कोई बदलाव नहीं है। कप्तान लॉरा वोलवार्ट के साथ ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजाने कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायोन, नादिन डीक्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा मैदान में उतरी हैं।
IND-W vs SA-W Live Score : यह मुकाबला ऐतिहासिक है क्योंकि भारत के पास अपना पहला महिला वर्ल्ड कप जीतने का मौका है, जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा था।
IND-W vs SA-W Live Score : डीवाई पाटिल स्टेडियम पर भारत अब तक लगातार तीन मैच जीत चुकी है और आज चौथे खिताबी मुकाबले में उतर रही है। वहीं, साउथ अफ्रीका इस मैदान पर पहली बार खेल रही है।











