लच्छनपुर स्कूल में बच्चों को खिला दिया कुत्ते का जूठा खाना, लगाना पड़ा एंटी रेबीज इंजेक्शन – महिला समूह पर कार्रवाई

0
181

जूठा खाना : बलौदाबाजार। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में मध्यान्ह भोजन के दौरान बच्चों को आवारा कुत्ते द्वारा जूठी की गई सब्जी परोसने के गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन से अस्थायी रूप से हटा दिया गया है।

Read More : तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप : “मेरा EPIC नंबर बदला गया”, चुनाव आयोग पर साजिश का आरोप

मामला 28 जुलाई का है जब स्कूल में पकी हुई सब्जी को आवारा कुत्ते ने जूठा कर दिया था। बच्चों ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी, लेकिन इसके बावजूद भोजन परोस दिया गया। इस लापरवाही की शिकायत मिलते ही एसडीएम पलारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई।

Read More : CG News : प्रकाश इंडस्ट्रीज हादसा: लापरवाही से गई दो जानें, प्लांट मैनेजर और अधिभोगी गिरफ्तार, 8 लाख का जुर्माना

प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर समूह को हटाकर भोजन संचालन की अस्थायी जिम्मेदारी संस्था प्रमुख को सौंपी गई है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सभी का वैक्सीनेशन कराया गया है।

इस मामले में प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Share The News
Previous articleतेजस्वी यादव का बड़ा आरोप : “मेरा EPIC नंबर बदला गया”, चुनाव आयोग पर साजिश का आरोप
Next articleCG News : फरसगांव युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने ललित सलाम
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here