CG News : प्रकाश इंडस्ट्रीज हादसा: लापरवाही से गई दो जानें, प्लांट मैनेजर और अधिभोगी गिरफ्तार, 8 लाख का जुर्माना

0
174
CG CRIME
CG CRIME

CG News : जांजगीर-चांपा चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 12 अप्रैल 2025 को हुए भीषण औद्योगिक हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 श्रमिक अभी भी इलाजरत हैं। इस मामले में जांजगीर पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए कारखाना प्रबंधक उदय सिंह और कारखाना अधिभोगी संजय जैन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग ने प्लांट में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

CG News : हादसे का कारण: लापरवाही और मानक संचालन प्रक्रिया की अनदेखी

CG News : 12 अप्रैल को सुबह फर्नेस की केबल खराबी के बाद उसे दोपहर 3:30 बजे चालू किया गया। लेकिन हीटिंग बाधित रहने के चलते मोल्टन मेटल और स्लैग फर्नेस की ऊपरी सतह पर जम चुका था। जब श्रमिकों ने इसे पोकिंग रॉड से हटाने की कोशिश की, तो अंदर से गर्म गैस और मेटल तेजी से बाहर निकला, जिससे 13 श्रमिक झुलस गए।

CG News : जांच में पाया गया कि हादसे के समय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन नहीं किया गया था। मशीनरी और ज्वलनशील पदार्थों के बीच काम करते समय जरूरी सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई।

CG News : जान गंवाने वालों में शामिल हैं

अनूप कुमार चतुर्वेदी (मैनेजर) – हैदराबाद अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
सुरेश कुमार चंद्रा – भिलाई अस्पताल में दम तोड़ा
शेष 11 घायलों का इलाज जारी है।

CG News : पुलिस ने की कार्रवाई

CG News : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश पर गहराई से जांच की गई। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद धारा 287, 289, 125 BNS के तहत अपराध दर्ज कर उदय सिंह और संजय जैन को गिरफ्तार किया गया।

CG News : गिरफ्तारी विवरण:

उदय सिंह कारखाना प्रबंधक
निवासी: भारती नगर, बिलासपुर
संजय जैन, कारखाना अधिभोगी
निवासी: पालम अपार्टमेंट, साउथ वेस्ट दिल्ली

CG News : हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई

CG News : औद्योगिक निरीक्षक ने मौके का निरीक्षण कर प्रकाश इंडस्ट्रीज पर 8 लाख का जुर्माना लगाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CG News : जांच जारी

CG News : पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग की विस्तृत जांच अभी भी चल रही है। वहीं मृत श्रमिकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे और पुनर्वास की मांग भी उठने लगी है।यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है और मानव जीवन की कीमत पर लापरवाही की गंभीरता को उजागर करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here