CG News : फरसगांव युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने ललित सलाम

Sanjay Sahu

CG News : रामकुमार भारद्वाज/ कोंडागांव :- भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस छग के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिला प्रभारी सुरज कश्यप , सह प्रभारी नौशाद खान के सहमति से शुक्रवार को युवा कांग्रेस कोंडागांव जिलाध्यक्ष पीतांबर नाग ने आदेश जारी करते हुए फरसगांव विकासखंड के ग्राम आमगांव निवासी ललित सलाम को फरसगांव युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ललित सलाम ने कहा कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, सूरज कश्यप प्रदेश महासचिव, नौशाद खान प्रदेश सचिव, कोंडागांव जिला अध्यक्ष पितांबर नाग ने मुझ पर विश्वास जताते हुए फरसगांव युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है.

CG News : इसके लिए मैं सभी पदाधिकारीयों एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। मैं प्रयास करूंगा कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम सभी युवा साथियों के साथ करेंगे। आपको ज्ञात हो की ललित सलाम फरगांव विकासखंड अंतर्गत संवेदनशील क्षेत्र ग्राम आमगांव निवासी है, युवाओं में काफी लोकप्रिय है.

CG News : जनहित की कार्यों में सदैव संलग्न रहने वाले ललित सलाम आज पूरे फरसगांव ब्लॉक ही नही बल्कि संपूर्ण केशकाल विधानसभा में अपनी अनूठी कार्यशैली जनहित के कार्यों को लेकर काफी लोकप्रिय व किसी पहचान के मोहताज नहीं, वे कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ताओं मे से एक है इसी कारण केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम के बेहद करीबी माने जाते है है। उनके नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *