Illegal cannabis cultivation : खरगोन। मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के भकलाया गांव में पुलिस ने कपास की फसल के बीच अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर कुल 180 गांजे के पौधों में से 113 किलोग्राम जब्त किए।
Illegal cannabis cultivation :
जप्त गांजे के पौधों की कीमत लगभग 5 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने बताया कि अवैध गांजे की खेती करने वाले आरोपी के खेत में पुलिस ने दविश देकर कार्रवाई की।













