Gwalior News : ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दाने बाबा मंदिर के पास एक मामूली विवाद गंभीर स्थिति में बदल गया। पड़ोसी के घर चल रहे प्लास्टर के काम के दौरान प्लास्टर संजय कौरव के ऊपर गिर गया, जिसे लेकर मकान मालिक मनोज भदोरिया से युवक का विवाद हो गया।
Gwalior News : गुस्साए युवक ने इस विवाद के दौरान बंदूक लहराई। घटना का पूरा दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान की जा रही है और फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
महाराजपुरा थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में जल्दबाजी में कोई भी कदम न उठाएं और शांति बनाए रखें।













