Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News : विसर्जन में बवाल : गणेश जुलूस पर पथराव……

Burhanpur News : विसर्जन में बवाल : गणेश जुलूस पर पथराव……

Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में गणेश विसर्जन का जुलूस अचानक तनाव और हिंसा में बदल गया। रविवार देर रात भगवान श्री गणेशजी के चल समारोह के दौरान हनुमान चालीसा पाठ हो रहा था, तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। देखते ही देखते दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Burhanpur News : स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को तुरंत मौके पर पहुँचना पड़ा। देर रात तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया और हालात पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के दौरान का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पुलिस ने DVR और फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

तनावपूर्ण माहौल के बीच स्थानीय विधायक अर्चना चिटनीस भी मौके पर पहुँचीं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल गाँव में पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here