Ratlam MD Drugs Seizure:रतलाम एमडी ड्रग्स जब्ती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद थाना क्षेत्र की ढोढर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रतलाम एमडी ड्रग्स जब्ती कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।