Sardaman Village Mining Dispute: सरदमन गांव खनन विवाद मऊगंज जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चल रही खनन और क्रेशर गतिविधियों से जंगल, जमीन और स्थानीय पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर संबंधित पक्ष इन आरोपों को खारिज कर रहा है।मामला सामने आने के बाद सरदमन गांव खनन विवाद को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक अधिकारियों की टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।






