Delhi Blast News: दिल्ली ब्लास्ट के 24 घंटों के अंदर फरीदाबाद में फिर मिला ‘विस्फोटक’, जानें मामले पर क्या बोली पुलिस

Rahul Goshwami
faridabad blast

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला दिया। सेक्टर-56 इलाके में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर 50 से 60 किलो विस्फोटक मिलने की सूचना सामने आई। साथ ही दो लोगों के हिरासत में लिए जाने की बात भी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा की गई। हालांकि बाद में फरीदाबाद पुलिस ने इन दावों का सख्त शब्दों में खंडन किया।

लगातार सर्च ऑपरेशन के बीच मिली संदिग्ध सामग्री

पिछले कुछ दिनों से फरीदाबाद में लगातार विस्फोटकों की बरामदगी ने चिंता बढ़ाई है। इससे पहले धौज के फतेहपुर तंगा गांव में बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक तत्व मिलने के बाद पुलिस एवं एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू कर रखा है।

Read More : Delhi Blast : ग्वालियर हाई अलर्ट पर : रेलवे स्टेशन और शहर में सघन तलाशी अभियान, यात्री सकते में

इसी कड़ी में मंगलवार को सेक्टर-56 क्षेत्र में भी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। यहां एक स्थान से लगभग 50-60 किलो संदिग्ध सामग्री मिलने का दावा किया गया, जिसे विस्फोटक मानकर देखा जा रहा था। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी भी मीडिया में सामने आई।

पुलिस ने किया खंडन, कहा– यह शादी के पटाखों का सामान

हालांकि कुछ ही समय बाद फरीदाबाद पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को गलत बताया। पुलिस ने कहा कि जिस सामग्री को विस्फोटक बताया गया था, वास्तव में वह शादी समारोहों में इस्तेमाल होने वाले पटाखों और उनके कच्चे माल से संबंधित है। इसका किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि या साजिश से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस ने स्पष्ट कहा:

“मीडिया में एक भ्रामक खबर प्रकाशित हो रही है कि सेक्टर-56 फरीदाबाद क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री मिली है। यह सामग्री शादी में चलने वाले पटाखे और उसका रॉ मैटेरियल है। इसका आतंकवादी गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है। कृपया भ्रामक प्रचार न करें।”

Read More : Delhi Blast Update : लाल किला ब्लास्ट में बड़ा खुलासा!अब तक 3 डॉक्टर गिरफ्तार, पुलवामा कनेक्शन और मजबूत…

पिछली बरामदगियों के बाद शहर में बढ़ी चौकसी

इसके बावजूद, हाल ही में धौज इलाके से मिले भारी मात्रा में विस्फोटक और डेटोनेटर ने अधिकारियों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली ब्लास्ट की जांच में भी फरीदाबाद कनेक्शन सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई है। आस-पास के गांवों में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम तलाशी अभियान चला रही है।

फरीदाबाद में दो दिनों के भीतर लगातार संदिग्ध सामग्री मिलने की खबरों ने आम लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, हालांकि पुलिस के ताजा स्पष्टीकरण ने फिलहाल इस मामले में राहत पहुंचाई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *