Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में मुरार थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक निक्की राना के परिजनों ने इसे आशनाई का मामला मानते हुए मकान मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक निक्की राना की मौत फांसी लगने से हुई है लेकिन मामला संदिग्ध है इसलिए जांच के बाद ही कुछ भी साफ हो पाएगा।
Gwalior News : ग्वालियर के बैंक कॉलोनी में स्थित एक मकान में निक्की राना नामक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। बिजौली के रहने वाले मृतक निक्की राणा के परिजनों ने मुरार थाने में आकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मृतक की एक महिला से दोस्ती थी और उसने ही निक्की राना को अपने घर पर बुलाया था वहां पहुंचने पर उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.
Gwalior News : मृतक के परिजनों ने घटनास्थल के वीडियो भी पुलिस को दिए हैं जिसमें टूटी हुई चूड़ियां और कमरे में हुए झगड़े के निशान नजर आ रहे हैं। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक की हत्या परिस्थितियों में की गई है जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।













