Gwalior News : 7 दिन में सुलझी 81,500 रुपये की मिस्ट्री, जानें पूरा मामला…

0
145
Gwalior News
Gwalior News

ग्वालियर: Gwalior News : ओएलएक्स पर साइबर फ्रॉड का शिकार हुए युवक को क्राइम ब्रांच ने महज 7 दिन में राहत दिलाई। डीडी नगर के रहने वाले उदित राठौर ने ओएलएक्स पर अल्ट्रा एस 25 मोबाइल खरीदने के लिए एक फोन नंबर से संपर्क किया, लेकिन सामने आया कि वह नंबर एक ऑनलाइन ठग का था।

Gwalior News : ठग ने उदित के खाते से 81,500 रुपए ठग लिए। युवक की शिकायत पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई की और ठग के बैंक खाते में होल्ड लगवाकर पूरी रकम युवक को वापस दिलाई।

उदित राठौर ने पुलिस की तेज़ कार्रवाई की सराहना की और कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि इतना बड़ा अमाउंट इतनी जल्दी वापस मिलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here