Gwalior Crime :भूपेन्द्र भदौरिया ग्वालियर : ग्वालियर शहर में दिनदहाड़े शराब कारोबारी के मुनीम आशाराम कुशवाह से 30 लाख रूपए की लूट के मामले में आज पुलिस ने लुटेरों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लुटेरों को मुरैना , राजस्थान के धौलपुर से गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि दिनदहाड़े हुई….. इस लूट ने प्रदेश में खलबली मचा दी थी। खुद डीजीपी ने ग्वालियर एसपी को 48 घंटे में लुटेरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। जिसके बाद, ग्वालियर पुलिस ने इस लूट के लिए “ऑपरेशन 48” नाम रखा। टीम में 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाया गया। ग्वालियर से लेकर दिल्ली तक लुटेरों की पड़ताल की गयी है….. साथ ही 500 से ज्यादा कैमरों को खंगाला गया। इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी जो हाथ लगे.
Gwalior Crime :इस लूटकांड को अंजाम देने वाले कोई ओर नही बल्कि ग्वालियर-चंबल के लुटेरे है। साथ ही शराब कारोबारी से जुड़े हुए लोग हो सकते है। जिसके बाद, पुलिस ने शराब कारोबारी से उसके पुराने कर्मचारियों को लिस्ट मांगी….लुटेरों की ड्रेसिंग शुरू की गयी। इस दौरान शिवम कुशवाह का नाम समाने आया, जो शराब कारोबारी लक्ष्मण शिवहरे के काम करता था। उसे पता था, हर रोज शराब की दुकानों से लाखों रूपए का कैश इकट्टा होता है… उसे सुबह बैंक में जमा किया जाता है। जिसके बाद शिवम ने अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर लूट का प्लान बना लिया।
Gwalior Crime : दो दिन शिवम कुशवाह, दीपक कुशवाह, विजय गुर्जर ओर राहुल घुरैया ने रैकी की… उसके बाद, 6 अगस्त को शराब कारोबारी के इंदिरा कॉलोनी से कैश लेकर निकले मुनीम आशराम को कट्टे की नोंक पर लूट लिया। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है…. साथ ही 20 लाख रूपए की रकम को बरामद कर लिया है। लेकिन अभी घटना का एक ओर आरोपी विकास गुर्जर फरार है…. जिससे पुलिस को लूट की बाकी रकम बरामद करना है।











