Gwalior Accident :ग्वालियर: ग्वालियर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा चौकी के पास हाईवे पर ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Gwalior Accident :हादसे के बाद मौके पर आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने गुस्से में हाईवे को जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है।
Gwalior Accident : बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी स्थान पर बीते 24 घंटों में यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस हाईवे पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।











