Saturday, March 7, 2026
36.3 C
Raipur

धर्मवीर बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस पर भक्तिरस में डूबी गुढ़ियारी, श्याम महोत्सव में गूंजे ‘राम आएंगे’ के जयकारे

रायपुर :  राजधानी रायपुर की गुढ़ियारी क्षेत्र सोमवार को पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर नजर आई। अवसर था श्री रामजानकी प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव और श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्री श्याम बाबा महोत्सव का, जो समाजसेवी एवं धर्मवीर बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य में संपन्न हुआ। मारुति मंगलम भवन में आयोजित इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

‘राम आएंगे’ के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जैसे ही भजन “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे…” के स्वर गूंजे, पूरा पंडाल राममय हो उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। आयोजन समिति ने बताया कि यह महोत्सव पूर्णतः बाबा श्री श्याम और बालाजी महाराज की कृपा से संपन्न हुआ। धर्मवीर बसंत अग्रवाल ने इस अवसर पर श्री हनुमान मंदिर में आरती कर प्रभु के चरणों में नमन किया और समाज व धर्म सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

देशभर के प्रसिद्ध भजन गायकों ने बांधा समां

श्याम महोत्सव की भव्यता को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से सुप्रसिद्ध भजन गायक पहुंचे। मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी, जयपुर की रजनी राजस्थानी, दिल्ली की वंशिका अग्रवाल और संबलपुर के राजीव पूरी ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रायपुर के लोकप्रिय भजन गायक राजू महाराज ‘पागल’, राहुल सोनी और विनय अग्रवाल ने देर रात तक भक्तिरस की अविरल धारा बहाई।

गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य धार्मिक आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिण कौशल पीठ के पीठाधीश्वर महंत राजीव लोचन दास सहित अनेक संत, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मंच पर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में नगरवासी और धर्मप्रेमी जनता ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

भक्ति के साथ सेवा का भी दिखा संगम

महोत्सव के दौरान शाम 5 बजे से प्रभु की इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने सात्विक भोजन प्रसादी ग्रहण की। यह भंडारा सामाजिक समरसता और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण बना, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने सहभागिता की।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS: 219 बटालियन सी.आर.पी.एफ ने किया सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

CG NEWS: कृष्णा नायक सुकमा/सुकमा :- 219 बटालियन सी.आर.पी.एफ....

Related Articles

Popular Categories