GST का ‘सिक्रेट ऑपरेशन : नेशनल हाईवे पर 7 ट्रक जब्त, आखिर ट्रकों के अंदर क्या ?…..

Parivesh

GST का ‘सिक्रेट ऑपरेशन : कटनी : राज्य जीएसटी (स्टेट जीएसटी) की टीम ने जीएसटी चोरी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे से सात ट्रकों को पकड़ा है। इन ट्रकों को जांच के लिए कुठला थाने में खड़ा कराया गया है।

GST का ‘सिक्रेट ऑपरेशन : जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रकुअर सिंह ने बताया कि ऑन रोड पकड़े गए इन ट्रकों में भरे सामानों के बिलों और अन्य कागजातों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये ट्रक राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हैं।

ट्रकों के एक ड्राइवर ने कैमरे पर बताया कि जीएसटी टीम ने चार दिन पहले तीन ट्रकों को पकड़ा था, और आज चार और ट्रकों को जब्त किया गया है। इन ट्रकों में फॉर्च्यून ब्रांड का सामान लोड है। जीएसटी टीम द्वारा सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *