Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News : दिल दहलाने वाली घटना, रहस्यमयी आग ने ली मां-बेटी...

Gwalior News : दिल दहलाने वाली घटना, रहस्यमयी आग ने ली मां-बेटी की जान…आत्महत्या या साजिश?….

Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर, 21 अगस्त 2025/ – ग्वालियर जिले के डबरा तहसील के सिमरिया ताल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आग लगने से एक 25 वर्षीय महिला और उसकी तीन साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है कि यह हादसा था, आत्मदाह था या फिर कोई साजिश।

Gwalior News : क्या है पूरा मामला?

रिपोर्टर भूपेंद्र भदौरिया के अनुसार, सिमरिया ताल गांव में रहने वाली उमा उर्फ मनीषा बघेल (25) और उसकी तीन वर्षीय बेटी जानवी आग की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। मनीषा के पति अपनी मां को इलाज के लिए ग्वालियर ले गए थे।

पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

डबरा देहात थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने बताया कि घटना के समय घर में कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि यह आग आत्मदाह थी, किसी ने जानबूझकर लगाई, या फिर यह एक हादसा था।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here