Eid-e-Miladunnabi 2025 : इंदौर में ईद-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी अनोखी मिसाल…

Eid-e-Miladunnabi 2025 : इंदौर। शहर में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस बड़ी धूमधाम और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच निकाला गया। जुलूस की शुरुआत बढ़वाली चौकी से हुई और सदर बाजार, बजरिया सफेद मस्जिद होते हुए नेताजी सुभाष मार्ग पर समाप्त हुई।

Eid-e-Miladunnabi 2025 : सदर बाजार थाना प्रभारी और ACP विवेक चौहान ने जुलूस में शामिल होने वालों को मुबारकबाद दी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों की सराहना की। इस दौरान मुफ्ती मालवा ने भी जुलूस में मौजूद लोगों को बधाई दी।

जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज ने तबरूक का वितरण किया, जिससे वातावरण में धार्मिक उत्साह और सौहार्द का संदेश फैल गया। प्रशासन ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे।

इस जुलूस में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए और उन्होंने मिलकर अमन-शांति का संदेश दिया। धार्मिक और सामाजिक सौहार्द के इस मौके पर शहरवासियों ने पर्व को सामूहिक उत्साह और प्रेम के साथ मनाया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Raipur Crime: शादी का झांसा देकर 9.50 लाख की ठगी, उड़ीसा के 3 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर: रायपुर में शादी का झांसा देकर...

Related Articles

Popular Categories