Indore News :राजा रघुवंशी हत्याकांड के चारों आरोपी मेघालय रवाना, दोस्तों ने जलाया सोनम का पोस्टर

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News :इंदौर: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले के चारों आरोपियों को आज मेघालय पुलिस अपने साथ लेकर मेघालय के लिए रवाना हो गई है। आरोपियों को इंदौर के क्राइम ब्रांच थाने में रखा गया था। मेघालय पुलिस के डीएसपी एस.ए. संगमा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम इन आरोपियों को फ्लाइट के माध्यम से ले जा रही है।

Indore News :पुलिस की जांच जारी: विशाल के घर पहुंची टीम

Indore News :इसी बीच, हत्याकांड से जुड़े सुरागों की तलाश में शिलांग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी विशाल को लेकर उसके बाणगंगा के नंद बाग स्थित घर पर पहुंची। पुलिस यहां राजा का गुमशुदा मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद करने के लिए लगातार सर्चिंग कर रही है, जो हत्याकांड से जुड़े अहम सबूत हो सकते हैं।

Indore News :राजा के दोस्तों का फूटा गुस्सा: सोनम को फांसी की मांग

Indore News :वहीं, राजा रघुवंशी के बचपन के दोस्तों में इस हत्याकांड को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने सोनम रघुवंशी के पोस्टर जलाए और उस पर कालिख पोत कर चप्पलों से अपना गुस्सा जाहिर किया। दोस्तों ने मांग की है कि सोनम को इस जघन्य अपराध के लिए फांसी की सजा दी जाए। उनका कहना है कि सोनम ने धोखे से राजा की हत्या करवाई है और उसे इसका दंड मिलना चाहिए।

Indore News :गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की शादी के कुछ ही दिनों बाद मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजा की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा सहित अन्य आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें सोनम द्वारा हत्या का प्लान शादी के कुछ ही दिनों बाद बनाने और सुपारी किलर्स को काम पर लगाने की बात भी सामने आई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *