Wednesday, February 18, 2026
16.7 C
Raipur

GST NEWS : GST कट का नोटिफिकेशन जारी, जरूरत की चीजें हुईं सस्‍ती, 22 सितंबर से सस्‍ती हो रहीं ये चीजें, कंपनियां भी तैयार

GST NEWS : नई दिल्‍ली : केंद्र ने बुधवार को वस्‍तु और सेवा कर (GST) के नए रेट्स का नोटिफिकेशन जारी कर दी है. ये नई दरें 22 स‍ितंबर से प्रभावी हो रही हैं. वित्त मंत्रालय का यह नोटिफिकेशन GST काउंसिल की 3 सितंबर को हुई 56वीं बैठक में किए गए बड़े बदलाव के बाद आया है और यह 28 जून, 2017 की अधिसूचना का स्थान लेती है.

GST NEWS : नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब चीजें 22 सितंबर से नए रेट्स के हिसाब से दिए जाएंगे. केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए महत्‍वपूर्ण कदम उठाया है. अगले कुछ दिनों में हर राज्‍य जीएसटी के तहत नई दरों को लागू करने के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करेंगे.

GST NEWS : जीएसटी परिषद ने 3 सितंबर की बैठक में इनडायरेक्‍ट टैक्‍स के तहत 12% और 28% की दर को समाप्त करते हुए 5% और 18% की दो मुख्य दरों की सिफारिश की थी. काउंसिल ने सिन और लग्‍जरी वस्तुओं के लिए 40% की हाई रेट्स की भी सिफारिश की है, लेकिन इसपर उपकर समाप्‍त कर दिया है.

 

GST NEWS : सरकार और कंपनियों की तैयारी क्‍या है?

 

GST NEWS : केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) भी उद्योग और हितधारकों के साथ मिलकर बदलाव संबंधी मुद्दों को आसान बनाने और विभिन्न मुद्दों पर स्पष्टीकरण देने के लिए काम कर रहा है, जबकि सरकार ने भी नई कीमतों के फिर से लेबलिंग के लिए आवश्यक नोटिफिकेशन जारी किया है.

GST NEWS : उद्योग जगत टैक्‍स कटौती का लाभ कंज्‍यूमर्स तक पहुंचाने और नए टैक्‍स पैमाने का अनुपालन करने की रणनीतियों पर काम कर रहा है. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि अब टैक्‍स नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उद्योगों के लिए अपनी ERP सिस्‍टम, प्राइस तय फैसला और आपूर्ति चेन को संरेखित करना अनिवार्य हो गया है. EY के टैक्स पार्टनर सौरभ अग्रवाल ने कहा कि यह रणनीतिक महत्वपूर्ण है, ताकि व्‍यवस्‍था सही से चलती रहे और सबसे महत्वपूर्ण बात इसका लाभ अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंच सके.

GST NEWS : आम जरूरत की चीजें हुईं सस्‍ती

 

GST NEWS : जीएसटी दरों में बड़े बदलाव के बाद आम जरूरत की चीजें काफी सस्‍ती होने वाली हैं. 28 फीसदी स्‍लैब में शामिल ज्‍यादातर प्रोडक्‍ट्स को 18 फीसदी कैटेगरी में शामिल किया जा रहा है, तो वहीं 12 फीसदी में शामिल प्रोडक्ट्स को 5% कैटेगरी में रखा गया है. हालांकि कुछ 18 फीसदी में शामिल फूड आइटम्‍स को 5% की कैटेगरी में रखा गया है. इस बदलाव से टूथपेस्‍ट, साबुन और शैंपू से लेकर एसी, कार, बाइक और टीवी जैसे उत्‍पाद के रेट घट रहे हैं.

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds