Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Grand Vitara Seized Raigarh : रायगढ़ में रईसजादों की गुंडागर्दी: कार सवार युवतियों का पीछा कर की छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार

Grand Vitara Seized Raigarh : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (12 फरवरी 2026): रायगढ़ के चांदमारी रोड पर युवतियों के साथ छेड़खानी और पीछा करने के गंभीर मामले में महिला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त लग्जरी ग्रैंड विटारा कार को भी जप्त कर लिया गया है।

क्या है पूरी घटना?

घटना 9 फरवरी की रात करीब 11 बजे की है। पीड़िता अपनी ममेरी बहन के साथ कार से दवाई लेने जा रही थी। चांदमारी रोड पर जब वे आवारा कुत्तों को बिस्किट खिलाने रुकीं, तभी एक नीले रंग की ग्रैंड विटारा (CG13 AW 2410) में सवार पांच युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने युवतियों पर गंदी टिप्पणियां कीं। जब युवतियां वहां से निकलने लगीं, तो आरोपियों ने उनका पीछा किया और रियापारा तिराहे पर कार अड़ाकर उनका रास्ता रोक लिया। मुख्य आरोपी प्रदीप पटेल और उसके साथियों ने युवतियों के साथ अश्लील हरकतें कीं।

पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी

महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज होते ही एसएसपी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने दबिश देकर नरेन्द्र महावर (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नरेन्द्र ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता और संगम त्रिपाठी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ग्रैंड विटारा कार को प्रदीप पटेल के घर के पास से बरामद कर लिया है।

एसएसपी की दोटूक चेतावनी

इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में कहा है कि रायगढ़ में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि अश्लीलता या छेड़खानी करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

मामले में शामिल अन्य चार आरोपी प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता और संगम त्रिपाठी फिलहाल गिरफ्तारी के डर से फरार हैं। पुलिस लाइन और कोतवाली स्टाफ के साथ महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories