Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

Golbazar Habitual Offender : रायपुर पुलिस का एक्शन: गोलबाजार का शातिर बदमाश अयान खान गिरफ्तार, अब खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Golbazar Habitual Offender : रायपुर। राजधानी की गोलबाजार पुलिस ने इलाके के एक सक्रिय और आदतन अपराधी अयान खान (19 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी अयान खान के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अवैध वसूली जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसे ‘गुंडा बदमाश’ की सूची में डालने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

ताजा वारदात और गिरफ्तारी: बीती 18 जनवरी 2026 को पुलिस ने अयान खान को उस मामले में गिरफ्तार किया, जो दिसंबर 2025 में दर्ज हुआ था। शास्त्री मार्केट स्थित शराब दुकान के सामने आरोपी ने एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी। पैसे देने से मना करने पर अयान ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस शिकायत पर थाना गोलबाजार में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

अपराधों का लंबा कच्चा चिट्ठा: आरोपी अयान खान महज 19 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में गहरा पैठ बना चुका है। उस पर दर्ज मामलों का विवरण इस प्रकार है:

  • गोलबाजार थाना: चोरी, मारपीट, अवैध वसूली और देशी कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने के कुल 05 मामले।
  • कोतवाली थाना: मारपीट का 01 प्रकरण।
  • पुरानी बस्ती थाना: आर्म्स एक्ट का 01 मामला।
  • गंज थाना: लूट का 01 गंभीर प्रकरण।

बनेगा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने कसा शिकंजा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय को आरोपी अयान खान का नाम गोलबाजार थाने की गुंडा सूची में दर्ज करने और उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने का विधिवत प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार भय का वातावरण निर्मित कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने राहत की सांस ली है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories