Gharghoda Siding Accident : घरघोड़ा साइडिंग हादसे पर भड़की ‘युवा कांग्रेस’: उस्मान बेग के नेतृत्व में आधी रात तक चला धरना, ट्रांसपोर्टर पर FIR दर्ज

0
135

Gharghoda Siding Accident : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा (रायगढ़): गारे पेलमा से घरघोड़ा रेलवे साइडिंग के बीच कोयला परिवहन के दौरान हुए एक भीषण सड़क हादसे ने क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है। हादसे में एक स्थानीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत के बाद युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात तक चले इस हंगामे के बाद आखिरकार प्रशासन की मध्यस्थता और FIR दर्ज होने के बाद मामला शांत हुआ।

लंबे समय से सुलग रहा था गुस्सा स्थानीय निवासियों का आरोप है कि साइडिंग क्षेत्र में कोयला परिवहन के नाम पर भारी मनमानी चल रही है। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार ट्रक, बिना तिरपाल के उड़ती धूल और सड़कों पर घंटों रहने वाले जाम ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। पूर्व में शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई न होना ही इस जानलेवा हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

रात भर चला धरना और प्रमुख मांगें हादसे की खबर मिलते ही उस्मान बेग अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव के साथ धरना शुरू कर दिया। युवा कांग्रेस और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के सामने स्पष्ट मांगें रखीं:

  • मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को स्थाई नौकरी।
  • मृतक के बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी।
  • दोषी वाहन चालक और संबंधित ट्रांसपोर्टर पर कठोर कानूनी कार्रवाई।
  • साइडिंग क्षेत्र में धूल और ट्रैफिक जाम से निपटने हेतु स्थायी सुरक्षा व्यवस्था।

बड़ा आंदोलन और काम ठप करने की चेतावनी देर रात प्रशासनिक अधिकारियों ने दूरभाष पर चर्चा कर मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद उस्मान बेग और प्रदर्शनकारी थाना पहुँचे और संबंधित ट्रांसपोर्टर व वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया। उस्मान बेग ने दो टूक शब्दों में कहा, “ट्रांसपोर्टरों की मनमानी अब जानलेवा हो चुकी है। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो युवा कांग्रेस न केवल सड़कों पर उतरेगी, बल्कि साइडिंग का काम भी पूरी तरह ठप करा देगी।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here