Tuesday, March 31, 2026
33.1 C
Raipur

Tikamgarh News : टीकमगढ़ में कानून का खौफ खत्म! बीच बाजार युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Tikamgarh News : टीकमगढ़। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच से पूरी तरह गायब होता नजर आ रहा है। टीकमगढ़ शहर के बीचो-बीच युवाओं के बीच मारपीट की बढ़ती घटनाएं और उनके सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। ताजा मामला शहर के व्यस्ततम ईदगाह मार्केट के पास का है, जहाँ आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने एक युवक को घेरकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग लड़के एक निहत्थे युवक पर लात और घूंसों की बरसात कर रहे हैं। पीड़ित युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर उस पर टूट पड़े। यह पूरी घटना सरेराह हुई, लेकिन आरोपियों को पुलिस की गश्त या कानून की कार्रवाई का जरा भी भय नहीं दिखा।

पहचान और कारण अब भी अज्ञात हैरानी की बात यह है कि घटना का वीडियो वायरल होने के घंटों बाद भी न तो पीटने वाले लड़कों की पहचान हो सकी है और न ही पीड़ित युवक का पता चल सका है। मारपीट किस रंजिश या विवाद के चलते हुई, यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं है। शहर के मध्य इस तरह की गुंडागर्दी से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों में भय का माहौल है।

पुलिस का रटा-रटाया जवाब इस गंभीर मामले में जब कोतवाली पुलिस से संपर्क किया गया, तो विभाग का हमेशा की तरह वही पुराना जवाब सामने आया। पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब तकनीकी आधार पर वीडियो की सत्यता की जांच करने और आरोपियों की पहचान करने की बात कह रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टीकमगढ़ में युवाओं के बीच छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और फिर उसके वीडियो बनाकर वायरल करने का चलन बढ़ गया है, जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories