Wednesday, April 1, 2026
27.5 C
Raipur

Farmers Protest Vidisha : हलाली की नहरें फूटने से धान के खेतों में भरा पानी, भड़के किसान….

Farmers Protest Vidisha : विदिशा। दीपक नामदेव। विदिशा जिले में हलाली बांध से छोड़ा गया पानी किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। बिना मरम्मत किए पानी छोड़े जाने के बाद हलाली की नहरें जगह-जगह फूट गईं, जिससे आसपास के कई गांवों के खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। नतीजतन धान की खड़ी फसल पूरी तरह डूब गई और किसानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

Farmers Protest Vidisha : बताया जा रहा है कि 5 नवंबर को हलाली बांध से माइनर केनाल में बिना सफाई और मरम्मत के पानी छोड़ा गया था। इसी कारण नहरों के टूटने से पानी खेतों में फैल गया। प्रभावित गांवों में दुपारिया, सांकलखेड़ा, देवखजूरी, उमऊखेड़ी, हिनोतिया, मूंडरा और कोठीचार कला शामिल हैं।

READ MORE : MP CM Schedule Today : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार दौरे पर….

ग्राम दीताखेड़ी के किसान हिम्मत सिंह रघुवंशी ने बताया कि डी-1 नहर से गांव में पानी छोड़े जाने के कारण उनकी 10 बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा।

खेतों में पानी भरे होने की जानकारी मिलने पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनीत दांगी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासन से त्वरित मुआवज़े की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करेंगे।

READ MORE : Indore Metro Station : इंदौर मेट्रो स्टेशन को लेकर गरमाया विवाद : छोटा गणपति पर प्रस्तावित स्टेशन का स्थानीय रहवासी और व्यापारी कर रहे विरोध

किसानों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। अब वे सरकार से मुआवज़े की ठोस घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories