Fafadeep Expressway : रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फाफाडीह एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे शराब बेच रहे थे।
Fafadeep Expressway : पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखे हुए हैं और बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने तत्काल उक्त स्थान पर दबिश दी।
Fafadeep Expressway : मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्तियों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राहुल सोना और सोनू बाध बताया, जो मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर जिले के निवासी हैं और वर्तमान में गुढ़ियारी रायपुर में रह रहे थे। टीम के सदस्यों ने उनके पास रखे थैले की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में देशी शराब रखी पाई गई।
Fafadeep Expressway : जब आरोपियों से शराब रखने और बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे किसी प्रकार का कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिस पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 71 पौवा देशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹7,100/- है।
Fafadeep Expressway : गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 330/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपी हैं: 1. राहुल सोना (32), 2. सोनू बाध (33)। दोनों वर्तमान में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर रामनगर गली नंबर 04 में रह रहे थे।











