Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

Enforcement Directorate : Google और Meta पर शिकंजा, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने भेजा नोटिस

Enforcement Directorate : नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को तकनीकी दिग्गज कंपनियों गूगल (Google) और मेटा (Meta, Facebook) को नोटिस भेजते हुए 21 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह कार्रवाई देशभर में चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले के सिलसिले में की गई है। ईडी का आरोप है कि दोनों कंपनियों ने इन आपत्तिजनक ऐप्स को प्रमोट करने में सहायता दी, जिससे न सिर्फ करोड़ों रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग हुआ, बल्कि हवाला नेटवर्क के जरिए यह धन विदेश भी भेजा गया।

Read More : Raipur Crime : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो प्रॉक्सीवान के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन के जरिए किया गया प्रसार

ईडी की जांच में सामने आया है कि गूगल और मेटा ने इन सट्टेबाजी ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रमोट करने के लिए विज्ञापन स्थान मुहैया कराए। इससे इनकी पहुंच व्यापक हुई और ये अवैध गतिविधियां देशभर में फैल गईं। एजेंसी ने इन ऐप्स की वेबसाइट्स को “प्रीमियम विजिबिलिटी” देने को गंभीर आर्थिक अपराध माना है।

स्किल गेमिंग के नाम पर जुआ

जांच में यह भी सामने आया है कि ये ऐप्स स्वयं को “स्किल बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म” बताकर लोगों को भ्रमित कर रहे थे, जबकि असल में इनमें पूर्णतः जुआ चल रहा था। इनसे उपजने वाली आय हवाला चैनलों के माध्यम से विदेशी खातों में स्थानांतरित की जा रही थी।

कई सितारे भी लपेटे में

अब तक की कार्रवाई में ईडी ने 29 बॉलीवुड और सोशल मीडिया हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें अभिनेता प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा जैसे नाम शामिल हैं। इन पर सट्टेबाजी से जुड़े ऐप्स का प्रचार करने और आर्थिक लाभ लेने का आरोप है।

महादेव और Fairplay ऐप मामले में बड़ा घोटाला

महादेव सट्टा ऐप घोटाले की अनुमानित राशि 6,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके प्रमोटरों से 500 करोड़ रुपये मिले।
इसी तरह, Fairplay IPL Betting App ने आईपीएल मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग कर सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया, जिससे आधिकारिक ब्रॉडकास्टर Viacom18 को भारी नुकसान हुआ। इस मामले में भी कई भारतीय फिल्मी सितारों से पूछताछ की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories