Overloaded Truck Mishap : हनुमाना: तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Overloaded Truck Mishap : मऊगंज (मध्य प्रदेश): जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रक ने 24 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा।

बाल-बाल बचा 12 वर्षीय बालक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जितेंद्र (24) के रूप में हुई है। वह अपने एक 12 वर्षीय रिश्तेदार के साथ मिसिरगवां से लौट रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र की जान चली गई, जबकि उसके साथ मौजूद बालक चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

प्रशासनिक अनदेखी पर फूटा गुस्सा आक्रोशित महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस मार्ग पर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों का आतंक है, लेकिन बार-बार की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि ओवरलोड वाहनों पर सख्त पाबंदी लगाई जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

अधिकारियों की समझाइश के बाद खुला जाम तनाव की स्थिति को देखते हुए एसडीओपी सचि पाठक और थाना प्रभारी अनिल काकड़े भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। काफी मशक्कत के बाद परिजन जाम खोलने को राजी हुए। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना की मर्चुरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories