Contract recruitment postponed: सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी, स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संविदा भर्ती तत्काल प्रभाव से स्थगित

Gautam Rawat
Contract recruitment postponed

Contract recruitment postponed:रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (SAGES) में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण द्वारा 30 मई 2026 को आदेश जारी किया गया है।

 

Contract recruitment postponed:जारी निर्देश के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर चल रही संविदा भर्ती की सभी प्रक्रियाओं को फिलहाल रोक दिया गया है। अब इन पदों पर भर्ती केंद्रीयकृत परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।

Contract recruitment postponed:आदेश में कहा गया है कि शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के लिए परीक्षा का आयोजन केंद्रीय स्तर पर कराया जाएगा। परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिलों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

संचालनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि केंद्रीयकृत परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। साथ ही सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को वर्तमान भर्ती प्रक्रिया तत्काल रोकने तथा इसकी सूचना संचालनालय को देने के निर्देश दिए गए हैं।

Contract recruitment postponed:इस आदेश के बाद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब नई भर्ती प्रक्रिया और केंद्रीयकृत परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का इंतजार रहेगा।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *