Google Translate को OpenAI का सीधा चैलेंज! अब लॉन्च हुआ नया ChatGPT Translate टूल

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि लोगों की रोज़मर्रा की ज़रूरत बन चुका है। पढ़ाई, ऑफिस वर्क, कंटेंट क्रिएशन और कम्युनिकेशन हर जगह AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में OpenAI ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए ChatGPT Translate नाम का नया ट्रांसलेशन टूल लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर Google Translate को चुनौती देता नजर आ रहा है।

50 से ज्यादा भाषाओं में करेगा सटीक अनुवाद

OpenAI के मुताबिक, ChatGPT Translate के जरिए यूजर्स स्पेनिश, अंग्रेज़ी, जापानी, अरबी सहित 50 से अधिक भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं। यह टूल सिर्फ शब्दों का ट्रांसलेशन नहीं करता, बल्कि पूरे वाक्य के भाव, संदर्भ और लहजे को समझकर अनुवाद करता है, जिससे भाषा अधिक प्राकृतिक लगती है।

Read More : ऑफिस में घंटों बैठना है जरुरी! बस 3-5 मिनट के इस एंकल मूवमेंट से बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन, बॉडी पोस्चर भी रहेगा ठीक

आसान इंटरफेस, गूगल ट्रांसलेट जैसा अनुभव

हालांकि ChatGPT में पहले से ही ट्रांसलेशन की सुविधा मौजूद थी, लेकिन अब OpenAI ने इसके लिए एक अलग वेब प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इसका इंटरफेस काफी हद तक Google Translate जैसा है, जहां दो बड़े बॉक्स दिए गए हैं—एक में टेक्स्ट डालिए और दूसरे में चुनी गई भाषा में तुरंत अनुवाद पाइए।

बिना लॉगिन, बिना अकाउंट की सुविधा

ChatGPT Translate की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी अकाउंट या लॉगिन की जरूरत नहीं है। यूजर सीधे वेबसाइट खोलकर टेक्स्ट पेस्ट कर सकता है और तुरंत ट्रांसलेशन पा सकता है। OpenAI का दावा है कि यह टूल मुहावरों और संदर्भ को भी बेहतर ढंग से समझता है।

ChatGPT Translate इस्तेमाल करने का तरीका

  • chatgpt.com/translate वेबसाइट खोलें

  • कोई लॉगिन आवश्यक नहीं

  • टेक्स्ट बॉक्स में कंटेंट डालें

  • भाषा चुनें

  • तुरंत अनुवाद पाएं

Google Translate से मुकाबला

जहां Google Translate में पहले से स्पीच और कैमरा ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं, वहीं OpenAI का कहना है कि आने वाले समय में ChatGPT Translate में भी नए और एडवांस फीचर्स जोड़े जाएंगे। अलग-अलग भाषाओं में काम करने वालों के लिए यह टूल एक बड़ी राहत साबित हो सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories