ऑफिस में घंटों बैठना है जरुरी! बस 3-5 मिनट के इस एंकल मूवमेंट से बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन, बॉडी पोस्चर भी रहेगा ठीक

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  आजकल घर हो या ऑफिस, ज़्यादातर लोग घंटों एक ही पोस्चर में बैठे रहते हैं। लगातार गलत या स्थिर पोस्चर में रहने से पीठ, कमर, कंधों और टखनों में दर्द व अकड़न आम समस्या बन चुकी है। यह परेशानी सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा भी इससे जूझ रहे हैं। शरीर में लचीलापन बनाए रखने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए एंकल मूवमेंट एक्सरसाइज बेहद कारगर मानी जाती है।

आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाई गई आसान एक्सरसाइज

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने एंकल मूवमेंट एक्सरसाइज को रोज़ाना करने की सलाह दी है। इस व्यायाम को केवल 3 से 5 मिनट में किया जा सकता है और इसे घर या ऑफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे भी किया जा सकता है। यह एक्सरसाइज टखनों की मूवमेंट को बेहतर बनाकर पैरों में खून के बहाव को बढ़ाती है।

Read More : M.P News : CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा विजन डॉक्यूमेंट

टखनों की अकड़न और दर्द से मिलती है राहत

नियमित रूप से एंकल मूवमेंट करने से टखनों की अकड़न कम होती है और जोड़ों की रेंज ऑफ मोशन बढ़ती है। इससे चलना-फिरना आसान होता है, पैरों में सूजन और थकान कम होती है और पूरे शरीर का बैलेंस बेहतर होता है। बुजुर्गों के लिए यह एक्सरसाइज गिरने के खतरे को भी कम करती है।

एंकल मूवमेंट एक्सरसाइज करने का सही तरीका

इस एक्सरसाइज को खड़े होकर किया जा सकता है। दोनों पैरों को जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं। संतुलन बनाए रखते हुए दाएं पैर को जमीन से लगभग 9 इंच ऊपर उठाएं।

  • पैर को ऊपर-नीचे करें (पॉइंट और फ्लेक्स)

  • दाएं-बाएं घुमाएं

  • फिर गोल-गोल घुमाएं (क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज)
    हर दिशा में 5-10 बार करें। यही प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं।

बैलेंस और जोड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद

अगर शुरुआत में संतुलन बनाने में परेशानी हो तो दीवार या कुर्सी का सहारा लें। नियमित अभ्यास से मांसपेशियां मजबूत, रक्त संचार बेहतर और घुटनों-कूल्हों पर दबाव कम होता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *