नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। खासकर डेली ऑफिस राइड के लिए TVS iQube और Bajaj Chetak दो सबसे पॉपुलर ऑप्शन माने जा रहे हैं। ये स्कूटर्स किफायती होने के साथ-साथ फैमिली यूज के लिए भी उपयुक्त हैं।
Read News : Rajnandgaon News: मोतीपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
कीमतों में अंतर:
-
Bajaj Chetak की एक्स-शोरूम कीमत 99,990 रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल पर 1.46 लाख रुपये तक जाती है। दिल्ली में ऑन-रोड कीमत लगभग 1.06 लाख से 1.40 लाख रुपये के बीच है।
-
TVS iQube की शुरुआती कीमत 94,434 रुपये है, जबकि टॉप ST वेरिएंट के लिए 1.59 लाख रुपये तक जाती है।
रेंज और बैटरी:
-
Bajaj Chetak में 3-3.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो 0 से 80% चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 25 मिनट लेती है। यह IP67 रेटिंग के साथ आती है, जो पानी और धूल से सुरक्षा देती है।
-
TVS iQube में 2.2-5.3 kWh की बैटरी विकल्प उपलब्ध है, जिसे 4 से 4.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
फीचर्स का मुकाबला:
-
Bajaj Chetak: रेट्रो-मॉडर्न डिज़ाइन, मेटल बॉडी, 35 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, टच-इनेबल्ड TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ, रिमोट स्टार्ट, इको और स्पोर्ट मोड, LED लाइटिंग और सिक्वेंशियल ब्लिंकर्स।
-
TVS iQube: मॉडर्न डिज़ाइन, 7-इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, नेविगेशन, ब्लूटूथ, Q-पार्क असिस्ट, जियोफेंसिंग, क्रैश अलर्ट, 30-32 लीटर स्टोरेज और रिवर्स मोड।
कौन सा स्कूटर बेहतर?
- अगर प्रीमियम लुक, मेटल बॉडी और ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो Bajaj Chetak सही रहेगा।
- अगर मॉडर्न डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी प्राथमिकता है तो TVS iQube बेहतर विकल्प है।
दोनों स्कूटर्स की कीमत और फीचर्स लगभग समान हैं, इसलिए खरीदारी में व्यक्तिगत पसंद और ज़रूरत अहम होगी।













