Rajnandgaon News: मोतीपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Parivesh
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News: हेमंत वर्मा /राजनांदगांव : राजनांदगांव आयुष विभाग द्वारा शासकीय भवन आजाद चौक मोतीपुर राजनांदगांव में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति से रोगियों की चिकित्सा हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया गया।

Rajnandgaon News: महापौर मधुसूदन यादव ने मोतीपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए खुशी जाहिर की एवं आयुष विभाग को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने के लिए आग्रह किया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा द्वारा किया गया।

Rajnandgaon News: नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर में कुल 243 रोगियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह भी दी गई। शिविर में आयुर्वेद के 97, होम्योपैथी के 84 एवं यूनानी के 62 रोगियों सहित कुल 36 व्यक्तियों का प्राकृतिक परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 300 व्यक्तियों को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शिविर में पार्षद श्री सावन वर्मा, श्री कमलेश बंधे, श्री मनोहर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *