Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh Virender Tomar Case : सूदखोर वीरेंद्र तोमर की 24 घंटे की रिमांड...

Virender Tomar Case : सूदखोर वीरेंद्र तोमर की 24 घंटे की रिमांड खत्म, आज फिर कोर्ट में होगा पेश…

Virender Tomar Case
Virender Tomar Case

Virender Tomar Case : रायपुर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किए गए मोस्टवांटेड सूदखोर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को आज (सोमवार, 10 नवंबर) को एक बार फिर रायपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। कल (रविवार) रेगुलर कोर्ट न होने के कारण पुलिस को केवल 24 घंटे की कस्टडी मिली थी, जिसकी अवधि आज खत्म हो रही है।

Virender Tomar Case : रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया:

आज रेगुलर कोर्ट लगेगी, जहां आरोपी वीरेंद्र तोमर को फिर से पेश किया जाएगा। हम कोर्ट से एक सप्ताह (7 दिन) की रिमांड मांगेंगे। लंबी रिमांड मिलने के बाद वीरेंद्र तोमर से उसके सूदखोरी नेटवर्क, अवैध संपत्ति, और फरार भाई रोहित तोमर के बारे में आगे की गहन पूछताछ की जाएगी।”

READ MORE : Virendra Tomar Inside Story : ऑपरेशन बिजली कट : मोस्टवांटेड सूदखोर रूबी तोमर ग्वालियर में दबोचा गया; जुलूस में पत्नी का मार डालो ड्रामा, पढ़े इनसाइड स्टोरी…

कल रायपुर लाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने जमकर हंगामा किया था।

तोमर ब्रदर्स पर दर्ज हैं गंभीर मामले

वीरेंद्र तोमर और उसके फरार भाई रोहित तोमर पर रायपुर के विभिन्न थानों में दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं।

वीरेंद्र तोमर पर दर्ज मुख्य मामले रोहित तोमर पर दर्ज मुख्य मामले
2006: कारोबारी पर चाकू से हमला (आजाद चौक) 2015: महिला ने अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट
2010: व्यापारी से पैसों को लेकर मारपीट (गुढ़ियारी) 2016: पुरानी बस्ती में मारपीट का केस
2013: हत्या का केस दर्ज 2017: भाठागांव की महिला ने मारपीट, धमकी की रिपोर्ट
2019: धोखाधड़ी, कूटरचना (पुरानी बस्ती) 2018: भाठागांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत
2019: हलवाई लाइन के व्यापारी ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत 2019: महिला ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का केस (कोतवाली)

 

पुलिस का मानना है कि 7 दिन की रिमांड मिलने पर इस सूदखोरी और आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े राज सामने आ सकते हैं। वीरेंद्र का भाई रोहित तोमर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here