Raipur drugs racket : रायपुर : दिल्ली में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता की निगरानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
Raipur drugs racket : जांच में सामने आया कि यह गिरोह नाइजीरिया से संचालित हो रहा था और देश के विभिन्न राज्यों सहित छत्तीसगढ़ में कोकीन सप्लाई कर रहा था। आरोपी मादक पदार्थों को छिपाकर भेजने के लिए बीपी मशीन जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते थे, जिन्हें कोरियर के जरिए भेजा जाता था।
Raipur drugs racket : गिरफ्तार आरोपियों में नाइजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स और दिल्ली निवासी सन्नी शर्मा शामिल हैं। सन्नी शर्मा अपने बैंक खातों का इस्तेमाल ड्रग्स के पैसों के लेन-देन के लिए कमीशन पर उपलब्ध कराता था। पुलिस ने दोनों के पास से 9.70 लाख रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन (आईफोन सहित) और 3 चेकबुक जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है।
Raipur drugs racket : इस मामले की शुरुआत 19 मार्च 2026 को हुई थी, जब रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को 4.55 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां तिलक नगर इलाके से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
Raipur drugs racket : पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिछले 6 महीनों में इस नेटवर्क के जरिए करीब 2 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन की जांच अभी जारी है।
Raipur drugs racket : पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से कोकीन सप्लाई के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।
Raipur drugs racket : गिरफ्तार आरोपी –
01. सन्नी शर्मा पिता महेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी डब्ल्यू जेड 21 संतगढ़ शाहपुरा गली नं – 15 थाना तिलक नगर नई दिल्ली।
02. तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स (TOCHUKWU AFAME) उम्र 38 वर्ष निवासी लेगोस मारोको नाईजीरिया। हाल पता बुराडी बाबा कालोनी दिल्ली।










