Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Jashpur News: जशपुर में दर्दनाक हादसा: लापता दो मासूम बच्चों के शव...

Jashpur News: जशपुर में दर्दनाक हादसा: लापता दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिले

Jashpur News:
Jashpur News:

Jashpur News: जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बगीचा थाना क्षेत्र के बिसबहरी गांव में दो लापता बच्चों के शव तालाब में तैरते हुए मिले, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई।

Jashpur News: मृत बच्चों की पहचान गोल्डी टोप्पो (7 वर्ष) और अनीस टोप्पो (8 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Jashpur News: रिपोर्ट के बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को गांव के पास स्थित एक तालाब में दोनों के शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।

Jashpur News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। हालांकि, घटना के सही कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस जांच जारी है। शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here