Eating mid-day meals : निवाड़ी, मध्य प्रदेश। निवाड़ी जिले के पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद नौ छात्राओं के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। दोपहर का भोजन (मध्यान भोजन) करने के कुछ ही देर बाद छात्राओं को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसी गंभीर शिकायतें शुरू हो गईं।
Eating mid-day meals यह घटना तत्काल स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में आई, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जिले के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े स्वयं स्कूल पहुंचीं और बीमार छात्राओं से सीधे बातचीत की। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया।
Eating mid-day meals स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक जांच के बाद सभी नौ बीमार छात्राओं को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कलेक्टर जमुना भिड़े भी अस्पताल पहुंचीं और भर्ती छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल, सभी छात्राओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
Eating mid-day meals इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. अनिल झामनानी (बाइट-2) ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि छात्राओं में दिख रहे लक्षण फूड पॉइजनिंग से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि खाने के सैंपल ले लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
Eating mid-day meals सीएमएचओ ने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्थिति साफ हो पाएगी कि भोजन किस कारण से दूषित हुआ था। यह घटना मिड-डे मील की गुणवत्ता और वितरण में बरती जाने वाली सावधानी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने दोषी पाए जाने वाले पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।













