Raipur Crime: रायपुर कोर्ट से पेशी के दौरान बाप-बेटे फरार, हत्या के प्रयास के आरोपी; 4 घंटे की तलाश के बाद FIR दर्ज

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर। जिला न्यायालय परिसर से बुधवार को पेशी के दौरान दो कैदी फरार हो गए। दोनों आरोपी आपस में पिता-पुत्र हैं और मारपीट तथा हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में थे। घटना के बाद पुलिस ने करीब चार घंटे तक उनकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

Raipur Crime: क्या है मामला?

Raipur Crime: जेल में बंद राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मार्कण्डेय को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। उनकी निगरानी की जिम्मेदारी आरक्षक ईसरार गौरी को सौंपी गई थी। पेशी पूरी होने के बाद जब उन्हें वापस जेल ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी कोर्ट परिसर में मौजूद भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा से निकलकर फरार हो गए।

Raipur Crime: तलाश जारी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Raipur Crime: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। इसके बाद संबंधित आरक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस अब कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार आरोपियों की दिशा और संभावित ठिकानों का पता लगाया जा सके।

Raipur Crime: पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

Raipur Crime: कोर्ट परिसर से कैदियों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई आरोपी पेशी के दौरान फरार हो चुके हैं, जिनमें से कुछ अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व में भी यहां वीआईपी ट्रीटमेंट से जुड़े मामलों की चर्चा होती रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *