ड्रग्स तस्करी: मेघालय। मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मणिपुर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 4.4 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है।
Read More : Jabalpur News : परियट नदी के पास मिला मानव नर कंकाल, मचा हड़कंप
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर मादक द्रव्य निरोधक कार्य बल (एएनटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने उमकियांग गश्ती चौकी पर एक कार को रोका। तलाशी के दौरान तीन ट्रैवल बैग मिले, जिनमें 80 साबुन डिब्बों में भरी 961.33 ग्राम हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। गिरफ्तार तीनों महिलाएं मणिपुर के खोंगजोम की रहने वाली हैं। उनके खिलाफ लुमशनोंग थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाएं मणिपुर के चुराचांदपुर से शिलांग जा रही थीं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उनका संबंध किस अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से है।
इसी दिन एक अन्य कार्रवाई में खलीहरियात थाना क्षेत्र के ब्यंदीहाटी गांव में पुलिस ने एक बस को रोका और शिलांग निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से नौ साबुन डिब्बों में भरी 91.86 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
Read More : Gariaband News : युवक की खून से लथपथ मिली लाश, सिर पर गंभीर चोटें….
अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क और सप्लाई चेन की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। इस मामले को लेकर मेघालय पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।













