Rajnandgaon District Police : राजनांदगांव। जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, डोंगरगांव पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुण्डा-बदमाशों के खिलाफ एक विशेष अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध असामाजिक तत्वों को थाने में तलब कर समझाइश परेड कराई गई और उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देशों पर, थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक कृष्णा पाटले अपनी टीम के साथ लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर रहे हैं तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
Rajnandgaon District Police : चार आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक एक्शन
इसी अभियान के तहत, थाना डोंगरगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुण्डा-बदमाशों को थाना तलब किया। समझाइश परेड के बाद, चार व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए ईस्तगासा (शिकायत पत्र) तैयार किया गया। जिन अनावेदकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
- रामचंद निषाद पिता स्व. पुसुराम निषाद, उम्र 35 साल, निवासी राजाखुज्जी
- धनीराम साहू पिता स्व. अर्जुन साहू, उम्र 37 साल, निवासी आतरगांव
- खमेश्वर साहू पिता स्व. अर्जुन साहू, उम्र 40 साल, निवासी आतरगांव
- विद्यासागर देशलहरे पिता लखन देशलहरे, उम्र 40 साल, निवासी कोनारी
Rajnandgaon District Police : इन सभी के विरुद्ध धारा-170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक कृष्णा पाटले, उप निरीक्षक भानुप्रताप यादव, प्रधान आरक्षक 856 बृजमोहन यादव, आशाराम ध्रुव, और भगत सिदार की अहम भूमिका रही।











