sports competition : मिसाल बना बसंतपुर ग्राम : संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रभावी आयोजन संपन्न

VIKASH KHALKHO

sports competition : साल्हेवारा। कोपरो, बकरकट्टा, कुम्हरवाड़ा और देवरच्चा संकुलों के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए संकुल कुम्हरवाड़ा द्वारा ग्राम बसंतपुर में संकुल स्तरीय एवं उपजोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन शिक्षा विभाग और स्थानीय ग्रामवासियों के संयुक्त प्रयास से अत्यंत प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें चारों संकुलों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Read More : Rajnandgaon District Police : डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गुण्डा-बदमाशों का परेड कराकर प्रतिबंधात्मक एक्शन, चार आरोपी जेल भेजे गए

sports competition :  इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को जिला स्तर तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित करना था। विभिन्न प्रकार की पारंपरिक और आधुनिक खेल विधाओं में विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत व्यवस्थित रहा, जिसकी सराहना उपस्थित सभी अतिथियों और शिक्षकों ने की।

आयोजन के मुख्य अतिथि श्री चिंता मंडावी (सरपंच, कुम्हरवाड़ा) रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तिलक मरकाम, दर्शन मरकाम, राजू मरकाम, देवसिंग मरकाम, और कमलेश मरकाम भी उपस्थित रहे और उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Read More : Primary School Belgaum : माकड़ी ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था चरमराई : बेलगाँव प्राथमिक शाला में 30+ बच्चों पर सिर्फ एक शिक्षक

sports competition :  इस आयोजन को सफल बनाने में चारों संकुलों के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। संकुल प्राचार्य श्री उमाशंकर गौतम (कुम्हरवाड़ा) के मार्गदर्शन में, सीएसी श्री तारण धुर्वे (कुम्हरवाड़ा), श्री तोरण साहू (बकरकट्टा), धनीराम डडसेना (कोपरो) सहित जगदीश देवांगन, हरखराम देशमुख, कुशाल धुर्वे, शीतल नेताम, संतलाल मरकाम, दशरथ मंडावी, यशवंत मंडावी, मयाराम साहू, कुमेश सैय्याम, लोमन मेरावी, बसंत नेताम, हुकुमसिंग गंधर्व, राधेलाल कोठारी, सूरज निषाद, और मोहन जंघेल तथा अन्य शिक्षकों ने दिन-रात परिश्रम किया।

sports competition :  विशेष रूप से, इस विशाल आयोजन में बसंतपुर ग्रामवासियों का सहयोग एक मिसाल बनकर उभरा। मात्र 25 परिवारों की छोटी बस्ती होने के बावजूद, ग्रामवासियों ने आयोजन के लिए पूरा सहयोग दिया और अतिथियों तथा प्रतिभागियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं। सरवन मरकाम, रामरतन जामेवार, संतराम मरकाम, उमेंद मरकाम, विक्रम, छत्तर मेरावी, नरेश मरकाम, और शीतल धुर्वे सहित समस्त ग्रामवासियों का योगदान सराहनीय रहा। उनका यह सामूहिक प्रयास दिखाता है कि ग्रामीण अंचल में शिक्षा और खेल को लेकर कितनी जागरूकता और प्रतिबद्धता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *