Dharamjaigarh Coal Mine Protest : कोल माइंस के खिलाफ ‘जनविस्फोट : जल-जंगल-जमीन बचाने सड़कों पर, माताएं-बच्चे भूखे-प्यासे धरने पर……

Parivesh
Dharamjaigarh Coal Mine Protest

Dharamjaigarh Coal Mine Protest : धरमजयगढ़/रायगढ़। अडानी समूह की प्रस्तावित कोल माइंस परियोजना के विरोध में धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों का आक्रोश अब चरम पर पहुँच गया है। पुरूंगा, साम्हरसिंगा और तेंदुमुड़ी ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने बीते गुरुवार को रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और आगामी 11 नवंबर को होने वाली जनसुनवाई को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

Dharamjaigarh Coal Mine Protest : प्रशासन से कोई ठोस आश्वासन न मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपने आंदोलन को और उग्र करते हुए भूखे-प्यासे ही धरने पर बैठने का फैसला किया।

READ MORE : CG NEWS : घरघोड़ा नगर का गौरव बन रहा उपेक्षा का शिकार, अमर जवान कारगिल चौक और जयस्तंभ चौराहा बदहाली में

माताएं दूधमुंहे बच्चों के साथ सड़कों पर

धरना प्रदर्शन की सबसे मार्मिक तस्वीर वह रही, जहाँ माताएं अपने दूधमुंहे बच्चों के साथ पूरी रात कड़ाके की ठंड में सड़क पर गुजारने को मजबूर रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पूरी रात केवल चना और मुड़्रा खाकर अपना विरोध जारी रखा। यह प्रदर्शन अब एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी पूरी सक्रियता से शामिल हैं।

धरमजयगढ़ में अडानी कोल माइंस के खिलाफ उग्र हुआ जनआंदोलन 'जल-जंगल-जमीन हमारी  है' के नारों से गूंजा पुरूंगा गांव… – स्वतंत्र छत्तीसगढ़

 पोहा वितरण से भी नहीं थमा विरोध

आज सुबह नगर निगम प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को पोहा वितरित किया। हालांकि, ग्रामीणों का विरोध अपनी मांग पर पूरी तरह अडिग है और आंदोलन के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। धरमजयगढ़ क्षेत्र में माहौल पूरी तरह गरम है। ग्रामीण एक स्वर में हुंकार भर रहे हैं:

READ MORE : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव की दस्तक, 4 दिन में 4°C गिरेगा पारा, रिकॉर्ड तोड़ रही अंबिकापुर की ठंड…

हम अपनी जल-जंगल-जमीन किसी कीमत पर नहीं देंगे!

प्रशासन पर अब भारी दबाव है कि वह इस जनविरोध को देखते हुए जल्द कोई निर्णय ले। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन जनसुनवाई रद्द करता है या फिर यह जनविस्फोट और उग्र रूप लेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *