Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir-Champa News : सात साल की बच्ची का रहस्यमयी तरीके से अपहरण…

Janjgir-Champa News : सात साल की बच्ची का रहस्यमयी तरीके से अपहरण…

Janjgir-Champa News
Janjgir-Champa News

जांजगीर-चांपा। Janjgir-Champa News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक रहस्यमयी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद गांव में एक सात साल की बच्ची शिवांगी पटेल का अपहरण उस वक्त हो गया जब वह सड़क किनारे सहेलियों के साथ खेल रही थी। हादसे के बाद उसे एक कार ने टक्कर मार दी और फिर घायल हालत में युवक उसे कार में बैठाकर इलाज के बहाने अपने साथ ले गए। लेकिन बच्ची उसके बाद से लापता है।

Janjgir-Champa News : घटना गुरुवार शाम की है, जब शिवांगी अपने नाना के गांव में रह रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगने के तुरंत बाद कार सवार युवक उतरकर आए और बिना किसी परिजन को सूचना दिए, घायल बच्ची को अपने साथ इलाज के लिए ले गए। परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बच्ची को खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Janjgir-Champa News

जब अस्पतालों में बच्ची का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और युवक भी वापस नहीं लौटे, तब परिजनों ने बलौदा थाने पहुंचकर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, गांव के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की भी पहचान की जा रही है।

इलाके में दहशत, लोग कर रहे हैं सवाल

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और गुस्से का माहौल है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर घायल बच्ची को परिजनों की गैरमौजूदगी में कौन और क्यों लेकर गया? क्या यह सिर्फ इलाज का मामला था या इसके पीछे किसी सुनियोजित साजिश की बू है?

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही बच्ची को सुरक्षित खोजने का भरोसा दे रही है। लेकिन जब तक शिवांगी घर नहीं लौटती, तब तक गांव की हर मां की आंखों में डर साफ झलक रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here