Plane Crash : इंदौर की बहू हरप्रीत की प्लेन क्रैश में मौत, पति के जन्मदिन पर लंदन जाने का था सपना

इंदौर। Plane Crash : अहमदाबाद में हुए भयावह प्लेन क्रैश ने देश को हिला कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में इंदौर की बहू हरप्रीत कौर होरा की भी मौत हो गई। हरप्रीत, इंदौर के होरा परिवार की बहू थीं और अपने पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थीं।

 Plane Crash : बताया जा रहा है कि 16 जून को उनके पति का जन्मदिन था, जिसे खास तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए हरप्रीत पहले ही लंदन रवाना हो रही थीं। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनका आखिरी बन जाएगा।

हरप्रीत की मौत की खबर से होरा परिवार सदमे में है। पूरे इलाके में शोक की लहर है और हर कोई इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से व्यथित है। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच जारी है और मृतकों के पार्थिव शरीर की शिनाख्त का कार्य किया जा रहा है।

अहमदाबाद से लंदन जा रही इस फ्लाइट में कुल 241 यात्री सवार थे, जिनमें से किसी के भी जीवित बचने की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories