CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव की दस्तक, 4 दिन में 4°C गिरेगा पारा, रिकॉर्ड तोड़ रही अंबिकापुर की ठंड…

VIKASH KHALKHO

CG Weather Update : रायपुर। अब छत्तीसगढ़ में सुबह की ठंड महसूस होने लगी है। बारिश थमने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी कम हो गई है और उत्तर से ठंडी हवाएं दस्तक दे चुकी हैं। नतीजतन, लोगों ने अब एसी और पंखे बंद कर रजाई-कंबल निकाल लिए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में राज्यभर में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

CG Weather Update : बीते 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे ठंडी जगह अंबिकापुर रही, जहां न्यूनतम तापमान सिर्फ 13 डिग्री तक पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।

READ MORE : Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक, जानें कितना लुढ़का पारा…..

कहीं नहीं होगी बारिश, मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल छत्तीसगढ़ के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। 7 नवंबर से लेकर अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ और हवा शुष्क बनी रहेगी। इससे रात और सुबह के तापमान में तेजी से गिरावट आने की पूरी उम्मीद है।

राजधानी रायपुर का हाल
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा। दिन में हल्की गर्माहट तो रहेगी, लेकिन सुबह और रातें अब ठंडी महसूस होंगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम करीब 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विशेषज्ञों की राय
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी हवाओं का दबदबा अब बढ़ने लगा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह तक सर्दी का असर और गहराने की संभावना है। अंबिकापुर, कोरिया, कोरबा और कबीरधाम जैसे जिलों में तापमान 10 डिग्री तक भी जा सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *