CG News : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्राम कुतुलबोड़ भाठागांव में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

VIKASH KHALKHO

राजनांदगांव। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम कुतुलबोड़ भाठागांव में एक दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, महिलाएं और युवाओं ने एक साथ मिलकर ग्राम के विभिन्न स्थलों की सफाई की और “एक दिन-एक साथ-एक घंटे श्रमदान” का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त गांव, पौधरोपण, मानव श्रृंखला और जनजागरूकता रैली जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत को स्वच्छता की मिसाल बनाना चाहिए और पंचायत स्तर पर जनभागीदारी ही गांव को स्वच्छ बनाए रख सकती है।

Read More : CG News : विश्व रेबीज दिवस पर पालतू जानवरों को टीका लगवाने की अपील

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास नियमित सफाई बनाए रखें, समय पर स्वच्छता शुल्क जमा करें और गांव में स्वच्छता नवाचार अपनाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से राजनांदगांव जिले को स्वच्छता में अग्रणी जिला बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों और विद्यालयों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव में स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Read More : CG News : थाना पुंजीपथरा की पुलिस पर लापरवाही का आरोप, चोरी और लूटपाट से ग्रामीण और दुकानदार परेशान

कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) डॉ. छोटे लाल साहू, यूनिसेफ के बसंत मार्कण्डेय, जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम ने समुदाय में स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *