Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh CG News : थाना पुंजीपथरा की पुलिस पर लापरवाही का आरोप, चोरी...

CG News : थाना पुंजीपथरा की पुलिस पर लापरवाही का आरोप, चोरी और लूटपाट से ग्रामीण और दुकानदार परेशान

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। थाना पुंजीपथरा क्षेत्र के ग्राम तुमीडीह में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाओं ने ग्रामीणों और दुकानदारों में भय का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो महीनों में गांव की 7 से 8 दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि 24 अगस्त 2025 को पहली चोरी की घटना हुई थी। शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति की और कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके बाद 28 सितंबर 2025 की रात को फिर से चोरी की बड़ी वारदात हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मौके का सही निरीक्षण नहीं किया और गश्त भी नहीं बढ़ाई।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि 29 सितंबर 2025 को ग्रामवासी और दुकानदार सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को आवेदन सौंपने के लिए मजबूर हुए। आवेदन में ग्रामीणों ने लिखा कि थाना स्तर पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, नियमित पुलिस गश्त शुरू की जाए और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई ने अपराधियों को खुला मैदान दे दिया है, और अब प्रशासन से उम्मीद है कि वे तुरंत कार्रवाई कर गांव में सुरक्षा का माहौल बहाल करें।

Share The News
Previous articleMP News : खेत में गैस पाइपलाइन, मुआवजे के लिए भटक रहा किसान
Next articleCG News : विश्व रेबीज दिवस पर पालतू जानवरों को टीका लगवाने की अपील
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here