DGP-IGP Conference : रायपुर में सुरक्षा टॉप लेवल पर: SPG की एंट्री, PM मोदी-शाह की विजिट से पहले तगड़े इंतजाम

Rahul Goshwami
PM मोदी-शाह

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 28 से 30 नवंबर तक होने वाले 60वें अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की विशेष उपस्थिति रहने वाली है। सम्मेलन में देशभर के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे, जिसके चलते रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभूतपूर्व तैयारियाँ की जा रही हैं।

SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान
सम्मेलन में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को त्रिस्तरीय स्वरूप दिया गया है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम मंगलवार को रायपुर पहुँच चुकी है। SPG अधिकारियों ने IIM परिसर, रूट और वीवीआईपी मूवमेंट से जुड़े सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। सम्मेलन के दौरान नवा रायपुर के बड़े हिस्से को सील रखा जाएगा तथा अनधिकृत प्रवेश को पूरी तरह रोका जाएगा।

Read More :  Raipur Amlidih Murder Case : रायपुर अमलीडीह में 16 वर्षीय युवती की लाश मिलने से हड़कंप

देशभर से आएंगे 550 अधिकारी
यह सम्मेलन देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है। इसमें विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों के करीब साढ़े पाँच सौ अधिकारी शामिल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों को रिसीव करने के लिए SP और ASP स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इनके आवास हेतु अलग-अलग रेस्ट हाउस, सरकारी अतिथि गृह और सुरक्षित होटलों की व्यवस्था की गई है।

VVIP मूवमेंट के लिए विशेष कारकेड व्यवस्था
आगामी 28 और 29 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वीवीआईपी के रायपुर आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने शहर में कारकेड (Carkade) व्यवस्था लागू की है। इसमें रोड-क्लियरेंस, ट्रैफिक डायवर्जन और एस्कॉर्ट वाहनों की तैनाती शामिल है। प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों की आवाजाही पर न्यूनतम असर पड़े।
एयरपोर्ट पर 27 नवंबर से ही विशेष स्वागत व्यवस्था शुरू होगी। इसके लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल, ट्रैफिक कर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है।

Read More : Raipur ODI Match : भारत-द. अफ्रीका मैच के लिए छात्रों के टिकट आज से शुरू, ₹800 में मिलेगी टिकट; आईडी और UPI अनिवार्य

CRPF और IB टीम की संयुक्त जिम्मेदारी
सम्मेलन के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG, राज्य पुलिस, CRPF और IB के संयुक्त समन्वय में निभाई जाएगी। नवा रायपुर में सुरक्षा घेरा बनाने के लिए CRPF और राज्य पुलिस की 5 कंपनियाँ तैनात की जाएंगी। कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी मार्ग, ठहरने की जगहों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा रही है।

उच्च स्तर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का खाका तैयार
सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों, सीमा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा विषयों पर चर्चा होगी। इसके लिए विशेष मीटिंग हॉल, नियंत्रण कक्ष, क्विक रेस्पॉन्स टीम और हाई-टेक निगरानी उपकरणों की व्यवस्था की गई है। पूरे परिसर में सीसीटीवी और ड्रोन सर्विलांस लागू किया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *