घरघोड़ा/बिलासपुर, 11 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर पूर्वी मंडल की बैठक संपन्न हुई। जिले से आए कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत बूथ स्तर, मंडल स्तर और जिला स्तर पर कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इनमें स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों का सम्मान, मैराथन दौड़, रंगोली प्रतियोगिता और प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन शामिल है। भोगल ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज सेवा और समर्पण को संगठन का मूल मंत्र मानती है।
Read News : Jabalpur News : मिष्ठान भंडार बीकानेर स्वीट में गंदगी, नगर निगम ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया
बैठक की प्रस्तावना भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी ने रखी और सभी कार्यकर्ताओं से जनता की सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में मंडल के महामंत्री शेखर पाल, आशुतोष शर्मा, मंडल प्रभारी विकास सलूजा, पार्षद मोती गंगवानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











