Saturday, April 4, 2026
28.1 C
Raipur

Death Threats : जेल से जज को जान से मारने की धमकी : 3700 करोड़ के स्कैमर ने रची खौफनाक साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Death Threats :  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जेल में बंद एक शातिर साइबर ठग ने सनसनीखेज साजिश रचकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ₹3700 करोड़ के साइबर फ्रॉड का मुख्य आरोपी अनुभव मित्तल, जिसने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम के जरिए लगभग सात लाख निवेशकों को ठगा था, उसने जेल के भीतर से इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक जज को धमकी भरा ईमेल भेज दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह यह सब अपने किसी साथी कैदी को फंसाने की मंशा से कर रहा था।

Read More : National Show Mill fire : भारत टॉकीज रोड पर भीषण आग, नेशनल शो मिल समेत 2-3 लकड़ी के टाल जलकर खाक

कांस्टेबल के फोन से भेजी धमकी

पुलिस अधिकारी के अनुसार, 2017 में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए अनुभव मित्तल पर पहले से ही 324 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि मित्तल ने अपने साथी कैदी आनंदेश्वर अग्रहरि को फंसाने के लिए यह साजिश रची। उसने फर्जी नाम से धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था कि लखनऊ बेंच के एक जज का मर्डर होने वाला है।

साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच में खुलासा हुआ कि यह ईमेल पुलिस लाइंस में तैनात कांस्टेबल अजय कुमार के फोन से भेजा गया था।

Read More : Medical College accident : निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा : सेंटरिंग गिरने से 9 श्रमिक घायल, दो की हालत गंभीर

Death Threats :  केस स्टेटस के बहाने लिया फोन, सेट किया टाइमर

जांच में पता चला कि कांस्टेबल अजय कुमार 4 नवंबर को कोर्ट में सुनवाई के दौरान अनुभव मित्तल के साथ था। इसी दौरान शातिर आरोपी ने केस स्टेटस चेक करने के बहाने कांस्टेबल का फोन लिया और गुपचुप तरीके से एक नई ईमेल आईडी बना डाली। उसने उस ईमेल को अगले दिन, 5 नवंबर की सुबह, ऑटो-सेंड करने के लिए टाइमर सेट कर दिया था। जैसे ही टाइमर पूरा हुआ, धमकी भरा मेल जज को चला गया, जिससे हड़कंप मच गया।

कांस्टेबल अजय कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसे अंदाजा भी नहीं था कि अनुभव मित्तल उसके फोन से क्या करने वाला है, उसने सिर्फ केस स्टेटस दिखाने के लिए फोन दिया था।

Death Threats : साजिश का मकसद: साथी कैदी को फंसाना

पुलिस जांच में सामने आया कि अनुभव मित्तल का असली मकसद जज को धमकाना नहीं था, बल्कि अपनी पुरानी दुश्मनी के चलते साथी कैदी आनंदेश्वर अग्रहरि को इस मामले में फंसाना था। आनंदेश्वर अग्रहरि दिसंबर 2023 से एक मर्डर केस में जेल में बंद है। इस पूरे मामले की शिकायत के बाद, शुक्रवार को अनुभव मित्तल और कांस्टेबल अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लखनऊ पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि जेल में बंद अनुभव मित्तल को मोबाइल फोन या इंटरनेट एक्सेस कैसे मिला, और क्या इस साजिश में किसी अन्य जेलकर्मी की मिलीभगत थी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories